×

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ, तापमान में हल्की बढ़ोतरी, वीडियो में देंखे 3 मई को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

 

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज मौसम सामान्य और साफ बना रहा, जिससे प्रदेश में जनजीवन कुछ हद तक सुचारू रहा। मौसम साफ रहने के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि कई स्थानों पर अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे ही बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) कमजोर स्थिति में है, जिसके चलते कल तक राज्य के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को फिलहाल बड़ी राहत मिल रही है, लेकिन मौसम में स्थिरता ज्यादा समय तक रहने की उम्मीद नहीं है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/-GPzEjPiXaY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-GPzEjPiXaY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 3 मई को यह पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होकर अधिक प्रभावी हो जाएगा। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।विशेष रूप से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी ओलावृष्टि और तूफानी मौसम की चेतावनी दी गई है।प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भूस्खलन और पेड़ों के गिरने की आशंका बनी रहती है। किसानों को भी अपनी फसलों को सुरक्षित करने और खुले में रखी सामग्री को बचाने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय राज्यों में अचानक मौसम परिवर्तन का कारण बनते हैं, जिससे कभी राहत तो कभी खतरे की स्थिति पैदा हो जाती है। फिलहाल, राज्य में मौसम शांत है, लेकिन आने वाले दिनों में स्थिति तेजी से बदल सकती है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें संभावित खराब मौसम को लेकर अलर्ट पर हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।