रिश्ते हुए तार-तार! मोबाइल पर गंदी फिल्म देखकर पोते ने किया 65 वर्षीय दादी का रेप, दी जान से मारने की धमकी
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू में एक 65 वर्षीय महिला के साथ उसके रिश्ते के पोते ने बलात्कार किया। चिड़गांव थाना अंतर्गत उप-तहसील जांगला के लिम्बडा गाँव की 65 वर्षीय महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि पति की मृत्यु के बाद वह गाँव में घर पर अकेली रहती है।
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला लिम्बडा गाँव में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक दीपक कुमार (25) ने बलात्कार किया। आरोपी पहले महिला के घर में जबरन घुस गया। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका पोता लगता है। महिला पड़ोसियों को इस बारे में बताना चाहती थी, हालाँकि युवक ने महिला को घटना का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी।
डीएसपी एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक ने इस घटना को अंजाम देकर सारे रिश्तों को तार-तार कर दिया है। महिला युवक की रिश्ते में दादी लगती है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में इसको लेकर चर्चा है।