×

हिमाचल में बारिश का कहर: कुल्लू के पागल नाला में आई बाढ़, वीडियो में जाने हाईवे बंद; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। कुल्लू जिले में लगातार बारिश के बाद पागल नाला उफान पर आ गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया और लारजी-सैंज मार्ग बंद करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

कुल्लू में पागल नाला उफान पर, हाईवे बंद

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VTfC7SFA2ZQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VTfC7SFA2ZQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कुल्लू जिले में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण पागल नाला में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आए मलबे ने लारजी को सैंज से जोड़ने वाले हाईवे को पूरी तरह ढक दिया, जिसके चलते मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है।

कांगड़ा में सुबह से लगातार बारिश

कांगड़ा जिले में सुबह करीब पांच बजे से लगातार बारिश हो रही है। शुरुआती दो घंटे तक जिले के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नालों का जलस्तर बढ़ने की सूचना है।

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कांगड़ा, ऊना और सिरमौर जिलों के कुछ स्थानों पर आज बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा चंबा, मंडी और शिमला जिलों में भी कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भी बारिश जारी

हमीरपुर, ऊना और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी है। वहीं राजधानी शिमला में सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह करीब सवा 10 बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन मौसम फिर से बदला हुआ नजर आया।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह भी दी गई है। लगातार बारिश को देखते हुए राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।