×

मानसून ने मचाई तबाही, अब तक 374 लोगों की मौत, 998 करोड़ की जान-माल की हानि

 

मानसून हिमाचल प्रदेश में टांडव कर रहा है। क्योंकि अब तक बहूत जान व माल की हानी हो चुकी है। इतना इतना खराब है कि कुछ दिन तक कुछ भी उम्मीद नहीं की जा सकती है। दो दिन से कई जगहों भारी बारिश हो रही है। आए दिन भूस्खलन और खराब मौसम से हादसे हो रहे हैं। आकलन के अनुसार अब तक राज्य में 998 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. जबकि 374 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में उत्ताखंड की तरह बारिश अपना कहर भरपा रही है।  आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक इस बार 13 जून से 10 सितंबर तक मानसून में 374 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 लोग अब भी लापता हैं. किन्नौर जिले में 4, कुल्लू में 3, लाहौल-स्पीति और चंबा में 2-2, कांगड़ा और सोलन में 1-1 अभी भी लापता हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक  664 मवेशियों की मौत हो चुकी है। 45 पक्के और 106 कच्चे मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो चुके है। इतना ही नहीं 130 पक्के और 644 मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 374 में से 189 लोग सड़क हादसों में मौत हो गई है। भूस्खलन में 53 लोगों की मौत हो गई है और अचानक आई बाढ़ में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 33 लोगों की डूबने से मौत हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सामान्य रूप से चल रहा है, लेकिन कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। राज्य के कुछ इलाकों में औसत कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान अचानक हुई तेज बारिश से हुआ है। राज्य सरकार नुकसान का आकलन कर रही है।