×

शिमला में Covid-19 महिला रोगी ने की आत्महत्या

 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 54 वर्षीय कोविड-19 महिला रोगी ने सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। 18 सितंबर को उसका परीक्षण पॉजिटिव आया था, जिसके बाद से उसका दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला शिमला जिले के चोपाल की रहने वाली थी।

कश्मीर को लेकर अपनी रुचि पर बोले हॉलीवुड स्टार John Cusack

उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि महिला ने कोविड-19 वार्ड के बाहर बालकनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने मीडिया को बताया, “अस्पताल में आत्महत्या करने के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।”

न्यूज सत्रोत आईएएनएस