×

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, वीडियो में देंखे भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप; सुप्रीम कोर्ट जज से जांच की मांग

 

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर पहुंचकर भजन-कीर्तन किया और भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।  राजधानी शिमला में भी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से लोअर बाजार होते हुए राम मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कई नारे लगाए।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5RqmgQAlil8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5RqmgQAlil8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिमला में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "चंदा चोर हो बर्बाद", "चंदा चोर नहीं चलेंगे" और "इन संघियों का देखो धंधा, राम नाम पर खा गए चंदा" जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राम मंदिर से जुड़े मामले में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सरकार को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

कुलदीप राठौर ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।राठौर ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर से जुड़े किसी भी विवाद से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच से ही लोगों का विश्वास कायम रह सकता है।

भाजपा पर लगाया भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप

कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा राम मंदिर के नाम पर राजनीति करती रही है, लेकिन अब चढ़ावा चोरी के आरोपों ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर मिले दान और चढ़ावे से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस मामले से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बदनामी हुई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

मंदिर में भजन-कीर्तन कर की सद्बुद्धि की प्रार्थना

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भजन-कीर्तन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं और सरकार को सद्बुद्धि मिलने की प्रार्थना की। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और उनका उद्देश्य केवल मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करना है।राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। जहां कांग्रेस लगातार सरकार और भाजपा पर सवाल उठा रही है, वहीं मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।