×

Bird flu in Himachal: देश पर ‘बर्ड फ्लू’ का खतरा, हिमाचल में 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत….

 

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राजस्थान, केरल और मध्य प्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के पोंग बांध झील क्षेत्र में मृत पाए गए कुछ प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राजस्थान में भी कई जिलों में पक्षियों की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को 170 से ज्यादा पक्षियों की मौत के मामले आए हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार, राज्य में 425 से कौवों, बगुलों और अन्य पक्षियों की मौत हुई है।

सांभर झील में पिछले दिनों आई सबसे बड़ी पक्षी त्रासदी के बाद अब एक बार फिर से बर्ड फ्लू ने परेशानी बड़ा दी है। झालावाड़ के पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान में भेजा गया जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अन्य जिलों के पक्षियों के नमूनों के जांच परिणाम अभी आने बाकी हैं। केरल के कोट्टायम और  अलपुझा जिलों में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में बत्तख, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है।

हिमाचल प्रदेश में पोंग बांध झील अभयारण्य में अब तक करीब 1800 प्रवासी पक्षी मृत पाये गये हैं। हिमाचल के कांगड़ा जिले में कई इलाकों में मछली और उससे संबंधित उत्पादों जैसे अंडे, मांस, चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि पिछले साल जनवरी के अंत तक एक लाख से ज्यादा प्रवासी पक्षी यहां आए थे और इस साल अब तक 50,000 से ज्यादा पक्षी पहुंच चुके हैं।

Read More…
Central Vista Project: सेंट्रल विस्टा पर SC का फैसला, नए संसद भवन के निर्माण को हरी झंडी….
New Covid Strain: ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, PM बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन का किया ऐलान