×

Dharmshala  में पत्नी ने निक्का के लिए घर-घर मांगे वोट
 

 


हिमाचल न्यूज़ डेस्क, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का की पत्नी सुनीता देवी ने  भालुन पंचायत में घर-घर जाकर पति रणवीर सिंह निक्का के लिए वोट मांगकर लोगों का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं और उन्होंने लोगों से रणवीर सिंह निक्का को वोट देने की भी अपील की.

इस अवसर पर श्रीमती सुनीता देवी ने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का को लोगों के आशीर्वाद से सफलता मिलती है, तो नूरपुर क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा और लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रयास किए जाएंगे. इस मौके पर उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों से भी अवगत कराया. इस मौके पर लोगों ने उन्हें भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का को भारी मतों से जीत दिलाने का आश्वासन और आशीर्वाद दिया. इस मौके पर कई स्थानीय लोग मौजूद थे.
धमर्शाला न्यूज़ डेस्क !!!