×

Dalhousie Assembly Election 2022 डलहौजी विधानसभा सीट, चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे, निर्वाचन क्षेत्र और उमीदवार

 

डलहौजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। चंबा जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 60,828 मतदाता थे। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया था। बता दें, चंबा जिले के अंतर्गत आने वाली डलहौजी विधानसभा सीट पहले रानीखेत विधानसभा के अंतर्गत आती थी, लेकिन साल 2008 में इसका परिसीमन कर दिया गया, जिसके बाद डलहौजी विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। यहां 1993 से 2003 तक कांग्रेस की आशा कुमारी का ही कब्जा रहा है. इसके बाद 2012 और 2017 में भी कांग्रेस की आशा कुमारी ही यहां की विधायक बनी हैं. 2017 में आशा कुमारी को कुल 24,224 और बीजेपी के डीएस ठाकुर को 23,668 वोट मिले थे। 

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 2012 के चुनाव के दौरान मतदाताओं की कुल संख्या 58803 थी। वहीं 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान डलहौजी में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 66,439 हो गई। अनुमान है कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान यहां मतदाताओं की संख्या 70,000 को पार कर जाएगी। यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के पास रही है। यहां से जीतने वाली आशा कुमारी को मुख्यमंत्री पद का भी दावेदार माना जाता है। हालांकि 2022 में डलहौजी का चुनावी समर दिलचस्प होने वाला है।  डलहौजी को लेकर राजनीति से इतर कुछ बात करें इस मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पहुंचे के लिए कांगड़ा के गग्गल डोमेस्टिक एयरपोर्ट सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। फिर टैक्सी से डलहौजी हिल स्टेशन पहुंचा जा सकता है। इस हिल स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश गवर्नर लार्ड डलहौजी ने कराया था। यह पांच पहाड़ियों कैथलाग, पोट्रेस, तेहरा, बकरोटा और बोलुन के बीच फैला हुआ है। यहां पर चीड़, देवदार, ओक्स, फूलदार के सुंदर ग्रूव भी पाए जाते हैं। 

डलहौजी विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आती है। 2017 में डलहौजी में कुल 48.77 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में भारतीय राष्ट्रीय का‍ँग्रेस से आशा कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी के डी. एस. ठीकुर को 556 वोटों के मार्जिन से हराया था। डलहौजी विधानसभा सीट कांगड़ा के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं किशन कपूर, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके पवन काजल को 477623 से हराया था। डलहौजी विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय राष्ट्रीय का‍ँग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार डलहौजी विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ.......


पिछले चुनाव के परिणाम (Dalhousie Assembly Election 2018 Results)

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
आशा कुमारी कांग्रेस विजेता 24,224 48.77% 556
डी. एस. ठीकुर भाजपा दूसरे स्थान पर 23,668 47.65%
ध्यान सिंह भाकपा 3rd 720 1.45%
इनमें से कोई नहीं नोटा 4th 569 1.15%
वीरेन्द्र शर्मा राम 5th 487 0.98%

डलहौजी विधानसभा अब तक के चुनाव परिणाम (Dalhousie Assembly Elections Results Past Results)

साल
उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2017
आशा कुमारी कांग्रेस विजेता 24,224 48.77% 556
डी. एस. ठीकुर भाजपा दूसरे स्थान पर 23,668 47.65%
2012
आशा कुमारी कांग्रेस विजेता 25,541 76% 7,365
रेणु भाजपा दूसरे स्थान पर 18,176 76%

हिमाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र

भटियात विधानसभा सीट
चुराह विधानसभा सीट
चंबा विधानसभा सीट
भरमौर विधानसभा सीट