×

जानें कौन था रोमिल वोहरा? जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढ़ेर, जेल में बंद हैं माता-पिता

 

कुछ युवा जवानी के जोश में अपराध की दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं और पुलिस की गोली का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक युवक था रोमिल वोहरा, जिसका हाल ही में दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की स्पेशल सेल ने 21 साल की उम्र में एनकाउंटर कर दिया। इतनी कम उम्र में ही पुलिस ने रोमिल वोहरा के नाम पर 3.10 लाख का इनाम घोषित कर दिया। वोहरा काला और नोनी राणा गैंग का शार्पशूटर था। यह गैंग हरियाणा के यमुनानगर और उसके आसपास के इलाकों में शराब माफियाओं और व्यापारियों से फिरौती वसूलता है। रोमिल वोहरा हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज थे। इनमें से सात हरियाणा और एक-एक दिल्ली और पंजाब में दर्ज थे। ये मुकदमे हत्या, रंगदारी और फायरिंग के थे। 'हां, हम रिलेशनशिप में थे...', सोनम और राज ने रिश्ते को स्वीकारा माता-पिता जेल में सजा काट रहे हैं पुलिस का कहना है कि रोमिल के माता-पिता भी इस समय जेल में सजा काट रहे हैं। रोमिल के पिता कपिल वोहरा और मां रिशा वोहरा को यमुनानगर पुलिस ने अवैध शराब की सप्लाई के मामले में इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि रोमिल जब स्कूल में था, तब भी वह छोटे-मोटे झगड़ों में उलझा रहता था। 12वीं के बाद उसने यमुनानगर के एक कॉलेज में बीकॉम में दाखिला ले लिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात नोनी राणा से हुई। नोनी राणा फिलहाल कनाडा में है। नोनी के कहने पर रोमिल ने अक्टूबर 2024 में नोनी के लिए काम करना शुरू किया। नोनी राणा ने रोमिल के आक्रामक स्वभाव का फायदा उठाकर उससे कई अपराध करवाए। इनमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'नोनी के कहने पर रोमिल ने 8 महीने में हरियाणा और पंजाब में चार हत्याएं और दो गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दिया।' होटल में 'वो' के साथ थी पत्नी, पति को भेजा ऐसा वीडियो, देखते ही कर ली आत्महत्या

नोनी और काला राणा का गिरोह

नोनी और काला राणा दोनों भाई हैं और गिरोह चलाते हैं। काला राणा पहले कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ काम करता था। जेल में रहते हुए उसकी दोस्ती बिश्नोई से हुई थी। उसका छोटा भाई नोनी पिछले कुछ महीनों से विदेश से गिरोह चला रहा था। नोनी को 2022 में बैंकॉक से भारत लाया गया था।