दिल्ली-NCR में बारिश से जलभराव और जाम, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-NCR में शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बारिश के कारण लोगों को सड़कों पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई इलाकों में तेज बारिश और खराब मौसम की संभावना जताई है।
गुरुग्राम प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
बारिश को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और ट्रैफिक अपडेट देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
सड़कों पर लगा लंबा जाम
तेज बारिश के बाद दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में कई जगह पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई और कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गयाबारिश के दौरान ऑफिस जाने वाले लोगों और यात्रियों को खासा समय ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
बारिश के बाद प्रशासन और स्थानीय एजेंसियां जलभराव वाले इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। पंपों की मदद से पानी निकालने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।