×

वीडियो! एल्विश यादव का ‘खरगोश जनता पार्टी’ पोस्टर, सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद

 

बिग बॉस OTT सीजन 2 के विजेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक मजाकिया लेकिन विवादित पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। एल्विश ने कथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ के जवाब में ‘खरगोश जनता पार्टी (KJP)’ का पोस्टर जारी किया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/VLG3zrpu1_c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VLG3zrpu1_c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बुधवार को एल्विश यादव ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर यह पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने ‘KJP’ का एक फनी मैनिफेस्टो भी लिखा। इस पोस्टर में “गाजर हमारा हक”, “स्पीड हमारी पहचान”, “खरगोश एकता जिंदाबाद”, “तेज दिमाग, लंबे कान” और “सबका विकास गाजर के साथ” जैसे स्लोगन शामिल थे। पोस्ट को उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया, लेकिन यह जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे केवल मनोरंजन और व्यंग्य के रूप में लिया, जबकि कई यूजर्स ने इसे लेकर एल्विश यादव की आलोचना भी शुरू कर दी। खासतौर पर ‘CJP’ समर्थकों ने इस पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया।विवाद बढ़ने के बाद एल्विश यादव ने लाइव आकर इस पूरे मामले पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था और यह केवल एक व्यंग्यात्मक और मजाकिया पोस्ट था, जिसे गलत तरीके से लिया जा रहा है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाएं लगातार बढ़ती रहीं। कई यूजर्स ने एल्विश को ट्रोल करते हुए पुराने मुद्दों का भी जिक्र किया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वह गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों जैसे पेपर लीक या अन्य सामाजिक विषयों पर चुप रहते हैं, लेकिन ऐसे विवादों में सक्रिय नजर आते हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे उनके नए गाने या प्रमोशन से जोड़कर भी देखा।

फिलहाल यह मामला पूरी तरह सोशल मीडिया बहस में बदल चुका है। जहां एक तरफ समर्थक इसे सिर्फ मनोरंजन मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आलोचक इसे अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना कंटेंट बता रहे हैं। इस पूरे विवाद पर अभी तक किसी आधिकारिक संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।