सपना चौधरी और वीर साहू के बीच विवाद बढ़ा, वीडियो में जाने मामला कोर्ट तक पहुंचा; सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा तेज
हरियाणवी डांसर और सिंगर, तथा Sapna Choudhary और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि मामला अब दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट तक पहुंच चुका है। करीब दस साल लंबे रिश्ते के बाद यह मामला अब अलगाव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोर्ट में पति के खिलाफ दायर केस पर सुनवाई हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से किए गए पोस्ट ने चर्चा को और तेज कर दिया है। सुनवाई के कुछ समय बाद सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में लोगों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी।पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे। उनका काम है कहना, यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा।” इसके साथ उन्होंने मोर और स्टार की इमोजी भी साझा की, जिसे फैंस अलग-अलग तरीके से समझ रहे हैं।
इसी बीच, सपना चौधरी की पोस्ट के लगभग एक घंटे बाद उनके पति वीर साहू ने भी एक रील शेयर की। इस रील में लिखा था, “अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है, सादगी में भी कयामत की अदा होती है।” उनकी इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया पर लोगों ने रिश्ते से जोड़कर देखा।दोनों की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे निजी जीवन का मामला बताते हुए दूरी बनाए रखने की बात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि Sapna Choudhary हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और रियलिटी शो Bigg Boss से देशभर में लोकप्रिय हुई थीं। उनके निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है।फिलहाल मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है और दोनों पक्षों की ओर से अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।