☰
×

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या, फुटेज में देंखे पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग की; 9 गोलियां लगने से मौत

 

हरियाणा के फरीदाबाद में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। इस हमले में परमजीत को 9 गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/uhJqx1DNRVg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/uhJqx1DNRVg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पार्किंग में कुत्ते को पॉटी कराने को लेकर था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, परमजीत धनखड़ और उनके पड़ोसी मोनू शर्मा के परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मोनू का बेटा सोसाइटी की पार्किंग में अपने पालतू कुत्ते को पॉटी कराता था। परमजीत का परिवार इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कहासुनी होने की जानकारी सामने आई है।शुक्रवार रात को भी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर परमजीत और मोनू के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद मोनू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में परमजीत को कई गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटनास्थल सील, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

वारदात की जानकारी मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और आसपास के इलाके की च शुरू की। परमजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल और आरोपी की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से आए थे परमजीत

पुलिस के मुताबिक, परमजीत धनखड़ सिंगापुर में रहते थे। वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही फरीदाबाद लौटे थे। उनके भांजे की शादी 24 नवंबर को होनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।परमजीत की हत्या की खबर से उनके परिवार और परिचितों में शोक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे पार्किंग विवाद को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।