×

गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की आत्महत्या: सुपरवाइजर पर प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के आरोप

 

 हरियाणा के गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कर्मचारी ने कथित तौर पर सुपरवाइजर की प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण से परेशान होकर यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मृतक लंबे समय से कार्यस्थल पर मानसिक दबाव और उत्पीड़न का सामना कर रहा था। उनका दावा है कि इसी कारण वह गहरे तनाव में था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंपनी प्रबंधन और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।