×

Farmers Protest: किसान समर्थकों ने NIA की जांच में शामिल होने से क्यों किया इंकार….

 

किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 50 से अधिक पंजाब के लोगों को तलब किया है। समन जारी होने के बाद भी वो लोग जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं। 17 और 18 जनवरी को NIA ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया था। इन पर आरोप है कि वे खालिस्तान समर्थक आंतकी गुरवंत पन्नू की मदद से किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

अमृत सर की एक एनजीओ के प्रमुख बलदेव सिरसा के अलावा पंजाबी एक्टर दीप सिंह सिद्धू और उनके भाई मनदीप भी NIA के सामने पेश नहीं हुए। एनएआई की ओर से तलब तमाम लोगों ने तय किया है कि वे किसान संयुक्त मोर्चा के आदेश पर ही जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे। एनआई का समन पाने वाले बलदेव सिंह सिरसा ने मोर्चा के मंच से एक चिट्ठी पढ़कर सभी को सुनाई जिसे दिल्ली बीजेपी की चिट्ठी बताई जा रही है। इस पत्र में आरएएस के सदस्यों को संबोधित कर कहा कि वे किसी भी सूरत में सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं होने दें।

किसान आंदोलन में कुछ देशद्रोही लोग शामिल हैं जिनसे निपटने के लिए तैयार रहना होगा। इस पर किसानों को संदेश दिया गया कि वे किसी भी साजिश का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आंदोलन को कमजोर ना होनें दें और पूरी तरह से सतर्क बने रहें। पिछले 56 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर हो रहे किसान आंदोलन को क्या कुचलने की ये नई साजिश रची जा रही है?

Read More….
Farmers Protest Updates: ट्रैक्टर रैली पर आदेश देने से SC का इनकार, कहा-ये पुलिस का मामला…
US Presidential Inauguration 2021: राष्ट्रपति पद संभालते ही बड़ा फैसला लेंगे बाइडेन, अमेरिकी NRI को होगा फायदा….