×

Farmers Protest 100 Days: पलवल में KMP-KGP एक्सप्रेस-वे पर किसानों का चक्का जाम, 4 बजे तक रोकेंगे वाहन….

 

किसान आंदोलन का आज 101वां दिन है। कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को हरियाणा में KMP-KGP एक्सप्रेस-वे 11 से 4 बजे तक किसानों का चक्का जाम है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी वाहनों को रोका जा रहा है। किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के मौके पर किसान कुंडली-मानेसर-पलवल यानी KMP एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे के लिए नाकेबंदी करेंगे। इसके अलावा दुहाई, डासना, बागपत, दादरी और ग्रेटर नोएडा पर किसान सड़क जाम करने में लगे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह जाम लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन हालात से निपटने को तैयार है। बता दें कि कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक 11 राउंड की वार्ता हो चुकी है। लेकिन दोनों पक्षों के बीच अब बातचीत आगे बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी दलीलों पर अड़े हुए हैं। पिछले साल के 26 नवंबर से ही किसान हजारों की संख्या में दिल्ली की सीमाओं पर अलग-अलग जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग एमएसपी की गारंटी को कानून बनाने की भी है। इस आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, अलग-अलग कारणों अब तक कुल 284 लोगों की जान जा चुकी है। गणंतत्र दिवस को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन को नई जान फूंकी है। इसके बाद से कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेता खुलकर किसान आंदोन के समर्थन में आ गए।