☰
×

बाबा रामदेव की भांजी की घुड़चढ़ी में मां ने हरियाणवी गाने पर किया डांस, फुटेज में देंखे घोड़ी पर बैठी दुल्हन भी थिरकी

 

योग गुरु बाबा रामदेव की भांजी मुदिता यश की शादी का जश्न हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के खटोटी गांव में चल रहा है। गुरुवार रात शादी समारोह से पहले दुल्हन की घुड़चढ़ी यानी बनवारा निकाला गया। इस दौरान परिवार और रिश्तेदारों ने जमकर जश्न मनाया। बाबा रामदेव की बहन ऋतंभरा शास्त्री ने हरियाणवी गाने 'मनै रात में लेली बीयर की घूंट, बोतल में तेरा मुंह दिखै' पर जमकर डांस किया। मां को नाचते देख होने वाली दुल्हन मुदिता यश भी खुद को रोक नहीं पाईं और घोड़ी पर बैठे-बैठे ही थिरकने लगीं।पूरे गांव में निकाले गए बनवारे में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी का उत्सव मनाया गया। मुदिता को पारंपरिक तरीके से घोड़ी पर बैठाया गया था। उनके पिता और खनन कारोबारी डॉ. यशदेव शास्त्री ने घोड़ी की लगाम थामी।

मां के डांस पर दुल्हन भी नहीं रोक पाई खुद को

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/wSvhwebyp7k?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wSvhwebyp7k/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घुड़चढ़ी के दौरान ऋतंभरा शास्त्री ने हरियाणवी गाने पर डांस कर समारोह में रंग जमा दिया। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित हो गए। मां को नाचते देख घोड़ी पर बैठी मुदिता यश भी झूमने लगीं। इस दौरान परिवार और रिश्तेदारों ने भी डांस किया। बनवारे में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।बनवारे का आयोजन प्रवीण गहलोत, सुभाष गहलोत, राजेंद्र यादव, विक्रम गहलोत और नरेंद्र शर्मा की ओर से किया गया। इससे पहले बुधवार रात को भी बनवारा निकाला गया था। उस दौरान महिलाओं ने शादी के पारंपरिक गीत गाए और रस्मों में हिस्सा लिया।

राजस्थान के अभयगढ़ दुर्ग में होगी शादी

मुदिता यश की शादी की बाकी रस्में राजस्थान के खेतड़ी क्षेत्र स्थित अभयगढ़ दुर्ग में होंगी। शुक्रवार दोपहर 2 बजे हल्दी का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद शाम 5 बजे मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। शनिवार को राजस्थान के किले में विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और परिचित शामिल होंगे।

हरिद्वार से आएगा स्वदेशी भोजन

शादी समारोह में मेहमानों के लिए स्वदेशी भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए खाना हरिद्वार से आएगा। बाबा रामदेव खुद भोजन की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। शादी के निमंत्रण पत्र भी खास तरीके से तैयार करवाए गए हैं। इन्हें संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी तीन भाषाओं में छपवाया गया है।खटोटी गांव में घुड़चढ़ी के साथ शुरू हुआ शादी का जश्न अब राजस्थान के अभयगढ़ दुर्ग में होने वाले विवाह समारोह तक चलेगा। परिवार में शादी की रस्मों को लेकर उत्साह का माहौल है।