×

फतेहाबाद में डबल मर्डर केस, युवती के शरीर पर चाकू के 11 निशान मिले, छह माह से साथ रह रहे थे दोनों, आरोपी गिरफ्तार

 

टोहाना के तिलकनगर क्षेत्र में देर रात युवक व युवती की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक 26 वर्षीय ऋत्विक की बहन के बयान पर मृतक 31 वर्षीय पूजा के पति दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 8:15 बजे ऋत्विक व पूजा घर के बाहर टहलने के लिए जा रहे थे, तभी दीपक ने दोनों पर हमला कर दिया। दीपक ने ऋत्विक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिसके बाद ऋत्विक लहूलुहान हालत में घर की ओर चलने लगा और घर के बाहर गेट पर गिर गया। यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके चलते अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

घायल होने के बाद अधिक खून बहने से ऋत्विक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी दीपक पूजा पर चाकू घोंपता रहा, जिसके शरीर पर 11 जगह चाकू घोंपे गए। वार्ड में आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए और दोनों को सिविल अस्पताल ले गए। रास्ते में ही पूजा ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय पूजा की शादी करीब 14 साल पहले टोहाना के किला मोहल्ला निवासी दीपक से हुई थी।

दोनों के दो बच्चे हैं। ऋत्विक और दीपक एक दूसरे के दोस्त थे, इसलिए दीपक का दीपक के घर आना-जाना था, जिसके बाद पूजा और ऋत्विक की बातचीत होने लगी और अब वे 6 महीने से तिलक नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। पता चला है कि पूजा के उकसाने पर दीपक ने यह वारदात की।

दीपक काफी समय से उसकी हत्या करने के लिए रेकी कर रहा था, जिसके चलते ऋत्विक घर में रहने लगा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि मृतक ऋत्विक की बहन चेरी के बयान पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और दीपक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।