×

रोहतक में तलाकशुदा महिला का दिनदहाड़े मर्डर, सगे भाई ने ही धारदार हथियार से काटा गला

 

शहर के माता दरवाजा चौक इलाके में गुरुवार सुबह ऑनर किलिंग की घटना हुई। 35 साल की ब्यूटी पार्लर चलाने वाली माया की उसके ही भाई ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना सुबह 10:30 बजे हुई जब माया अपने पार्लर में थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच में पता चला कि माया की शादी करीब दस साल पहले पंजाब में हुई थी और उसके कोई बच्चे नहीं थे। तीन महीने पहले माया ने अपने पति को तलाक दे दिया था। अब माया खोखरकोट इलाके में एक युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

इससे उसका भाई ज्वाला प्रसाद परेशान था और उसके कैरेक्टर पर शक करता था। इसी वजह से उसने उसे मारने का प्लान बनाया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बहन उससे अलग एक युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी और लोग उसे ताने मारते थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रोज-रोज की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकता। DSP हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने बताया कि पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

एक और महिला डर से बेहोश हो गई
गुरुवार सुबह माया हमेशा की तरह अपने ब्यूटी पार्लर आई थी। उसकी दोस्त लक्ष्मी भी वहीं मौजूद थी। इसी बीच माया का बड़ा भाई कबीर और कॉलोनी में रहने वाले ज्वाला प्रसाद वहां पहुंचे और माया की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण माया की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच माया की दोस्त लक्ष्मी हत्या देखकर सदमे में बेहोश हो गई।