×

मुख्यमंत्री आवास पर होगी चर्चा, तीन प्रदेश महामंत्री भी हिस्सा लेंगे

 

हरियाणा भाजपा लघु उद्योग मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे। उनके साथ हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, संगठन महामंत्री और तीनों प्रदेश महामंत्री भी भाग लेंगे।

इस बैठक में कई संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक मजबूती और अन्य महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक हरियाणा भाजपा संगठन की भावी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

हरियाणा भाजपा की अहम बैठक आज पंचकूला में
वहीं, हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक अहम बैठक पंचकूला स्थित प्रदेश मुख्यालय 'पंचकमल' में शुरू होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली करेंगे। इस बैठक में 17 जिला अध्यक्ष भाग लेंगे, जबकि कुछ जिला अध्यक्षों की बैठक गुरुग्राम में पहले ही हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी संगठन को मजबूत करने और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आगामी रणनीति व तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।