×

ढांडा न्योलीवाला का बॉलीवुड डेब्यू, 'मिर्जापुर: द मूवी' के 'दो नंबरी' ने मचाई धूम; वीडियो में देंखे कालीन भैया संग मंच पर दिखा जलवा

 

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित रैपर ढांडा न्योलीवाला ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले ऑफिशियल ट्रैक 'दो नंबरी' से उन्होंने बी-टाउन में डेब्यू किया है। रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और नंबर-1 ट्रेंड्स में शामिल हो गया है।

'दो नंबरी' में दिखा ढांडा का देसी अंदाज

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hdOHOnWACBo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hdOHOnWACBo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

'मिर्जापुर' की पहचान क्राइम, पावर और दबंगई वाली कहानी से जुड़ी रही है। ऐसे में फिल्म का गाना 'दो नंबरी' भी इसी तेवर को आगे बढ़ाता नजर आता है। ढांडा न्योलीवाला ने गाने में अपने पारंपरिक हरियाणवी फ्लो और रफ-एंड-टफ अंदाज को बरकरार रखा है।गाने की लाइन 'बंदे एक नंबर के, धंधे दो नंबरी' युवाओं के बीच खासा पसंद की जा रही है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इस गाने के ऑडियो और हुक लाइन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा।

बॉलीवुड में पहली दस्तक

ढांडा न्योलीवाला लंबे समय से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके देसी अंदाज और दमदार रैपिंग स्टाइल को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है।अब 'दो नंबरी' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड के म्यूजिक स्पेस में एंट्री की है। यह उनके करियर के लिए भी खास मौका माना जा रहा है, क्योंकि गाना 'मिर्जापुर' जैसी चर्चित फ्रेंचाइजी से जुड़ा हुआ है।

मुंबई और दिल्ली लॉन्च में छाया ढांडा का अंदाज

फिल्म के म्यूजिक एल्बम लॉन्च के दौरान भी ढांडा न्योलीवाला का खास अंदाज देखने को मिला। मुंबई और दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से माहौल बना दिया।इस दौरान 'मिर्जापुर' के चर्चित किरदारों से जुड़े कलाकार भी मंच पर उनके साथ नजर आए। कालीन भैया का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी, गुड्डू भैया यानी अली फजल, मुन्ना भैया की भूमिका निभाने वाले दिव्येंदु और जीतू भैया के किरदार में नजर आने वाले जितेंद्र कुमार ढांडा के साथ मंच पर थिरकते दिखाई दिए।

रिलीज के साथ बढ़ा गाने का क्रेज

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके पहले ऑफिशियल ट्रैक 'दो नंबरी' को लेकर भी दर्शकों और फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है।हरियाणवी रैप के अंदाज को 'मिर्जापुर' की क्राइम-पावर थीम के साथ जोड़ने की कोशिश गाने को अलग पहचान दे रही है। सोशल मीडिया ट्रेंडिंग के बीच ढांडा न्योलीवाला का यह बॉलीवुड डेब्यू उनके फैंस के लिए भी खास बन गया है। अब देखना होगा कि फिल्म के साथ-साथ 'दो नंबरी' आने वाले दिनों में लोकप्रियता के कौन से नए मुकाम हासिल करता है।