×

'ड्डी टूटी, आंख और कंधे पर गंभीर चोटें...' फरीदाबाद में महिला के साथ दरिंदगी की हर हद पार, ICU में भारती है पीड़िता 

 

हरियाणा के फरीदाबाद में चलती कार में 26 साल की महिला के साथ गैंगरेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना की डिटेल्स इतनी भयानक हैं कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा और रेप किया, फिर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़िता को 30 दिसंबर को सुबह करीब 5 बजे फरीदाबाद के प्रयाग सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका ICU में इलाज चल रहा है। डॉक्टर सर्जरी की योजना बना रहे हैं।

पीड़िता की हालत और ICU में इलाज के बारे में जानकारी
हॉस्पिटल में पीड़िता का इलाज कर रहे डॉ. अमित और डॉ. सौम्या ने बताया कि रेप के तुरंत बाद महिला को हॉस्पिटल लाया गया था। डॉ. सौम्या के अनुसार, पीड़िता के दाहिने कंधे और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। जांच में आंख के सॉकेट के पास फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पीड़िता को कई फ्रैक्चर और चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट तैयार की है और जरूरी सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर पुलिस को सौंप दी जाएगी। डॉ. सौम्या ने मीडिया को बताया कि पीड़िता के अंदरूनी ब्लीडिंग के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की जा सकती। हालांकि, यह साफ है कि महिला की आंख और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, जो हमले और हिंसा की ओर इशारा करती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन वह ऑब्जर्वेशन में है। मेडिकल टीम लगातार उसकी हालत पर नजर रख रही है और जरूरी इलाज दे रही है।

बहन उसे हॉस्पिटल ले गई, पुलिस CCTV फुटेज से जांच कर रही है
पीड़िता की बहन सबसे पहले उसे डीके हॉस्पिटल ले गई, जहां से उसे दोपहर करीब 3 बजे प्रयाग सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई और मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहाड़ी इलाके के पास कार रोकी और दो घंटे तक एक के बाद एक गैंगरेप किया। इस दौरान न तो कोई पुलिस पेट्रोलिंग दिखी और न ही कोई मदद मिली। घटना वाली जगह के पास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, और फुटेज में एक सफेद कार दिखी है। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

चलती कार में गैंगरेप, FIR दर्ज, कई सवाल उठे
पीड़िता के बयान के मुताबिक, उसे एक कार में लिफ्ट दी गई, जिसके बाद आरोपी उसे करीब दो घंटे तक फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे। सुबह करीब 3 बजे उसे SGM नगर के पास चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे पीटा भी गया। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घने कोहरे और रात में पेट्रोलिंग क्यों नहीं हो रही थी, जिसकी वजह से आरोपी बिना किसी डर के अपराध को अंजाम दे पाए।