×

अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, 2 घंटे में 2 बार कटा फीता फरीदाबाद में दिखी BJP मंत्रियों की गुटबाजी

 

फरीदाबाद में BJP के मंत्रियों की गुटबाजी अब सबके सामने आ गई है। सेक्टर 12 के टाउन पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की याद में बनी लाइब्रेरी का एक ही दिन दो ग्रुप के मंत्रियों ने रिबन काटा। राज्यसभा MP सुरेंद्र नागर ने मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर के साथ रिबन काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। दो घंटे बाद, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने तीन MLA के साथ मिलकर फिर से रिबन काटा और उसी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

दरअसल, कृष्ण पाल गुर्जर को लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए चीफ गेस्ट बनाया गया था, लेकिन उनके आने से पहले ही रिबन काट दिया गया। मंत्रियों के दो बार रिबन काटने की यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है। मंत्रियों के दोनों ग्रुप एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हैं। इस घटना ने पार्टी के संगठन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

BJP के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा MP सुरेंद्र नागर आज फरीदाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सेक्टर 16 स्थित अपने ऑफिस में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के साथ PM मोदी के मन की बात का लेटेस्ट एपिसोड सुना। प्रोग्राम के दौरान हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर भी मौजूद थे। मन की बात सुनने के बाद दोनों मंत्री, सांसद के साथ दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर 12 टाउन पार्क पहुंचे। सांसद सुरेंद्र नागर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मंत्री राजेश नागर ने टाउन पार्क में HSIIDC द्वारा बनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

लाइब्रेरी के उद्घाटन के करीब ढाई घंटे बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, बड़खल विधायक धनेश अदलक्खा, NIT विधायक सतीश फागना, होडल विधायक सतीश फागना, मेयर प्रवीण बत्रा और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कृष्ण पाल गुर्जर के आने से पहले लाइब्रेरी का फिर से लोकार्पण और सफाई की गई। उसके बाद मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रिबन काटकर लाइब्रेरी का फिर से लोकार्पण किया। मंत्री ने अपने विधायकों से अपने नाम के बोर्ड के सामने फोटो भी खिंचवाई।

विपुल ने कृष्ण पाल गुर्जर के उद्घाटन बोर्ड से कपड़ा हटाया।

लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए लगाए गए बोर्ड पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को मुख्य अतिथि बनाया गया था। बोर्ड के नीचे मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, MP सुरेंद्र नागर और मंत्री राव नरबीर के नाम लिखे थे। मंत्री विपुल ने राज्यसभा MP सुरेंद्र नागर के साथ बोर्ड से कपड़ा हटाया और उसके सामने फोटो खिंचवाई। इसके बाद तीनों ने मिलकर रिबन काटा।