☰
×

IPL में चयन का झांसा देकर महिला कॉन्स्टेबल से 40 लाख ठगे, वीडियो में जाने खुद को रणजी खिलाड़ी बताकर बढ़ाई नजदीकी, 7 दिन के लिए उधार मांगे थे रुपए

 

लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसाने और उनसे लाखों रुपए की ठगी करने के आरोपी विक्रांत उर्फ विक्की तोमर का एक और मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया है कि विक्की ने IPL में चयन कराने का झांसा देकर उससे 40 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने पूर्वी दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।महिला कॉन्स्टेबल के मुताबिक, वह झज्जर में पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करने जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात विक्की से हुई। आरोपी ने खुद को रणजी क्रिकेट खिलाड़ी बताया और धीरे-धीरे महिला कॉन्स्टेबल से नजदीकी बढ़ा ली।

IPL में चयन के लिए मांगे 60 लाख रुपए

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cP6HOlfSEVE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cP6HOlfSEVE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पीड़िता का आरोप है कि संपर्क बढ़ने के बाद विक्की ने उसे IPL में चयन कराने का भरोसा दिलाया। उसने बताया कि इस काम के लिए 60 लाख रुपए की जरूरत है। इसी बहाने उसने महिला कॉन्स्टेबल से 40 लाख रुपए उधार मांगे।आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसे ये रकम केवल सात दिन के लिए चाहिए। महिला कॉन्स्टेबल ने उसकी बातों पर भरोसा करके उसे 40 लाख रुपए दे दिए। हालांकि, बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उसने पूर्वी दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

महिला कॉन्स्टेबल से 24 लाख की ठगी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

विक्की तोमर को दिल्ली पुलिस ने 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई मध्य जिला साइबर थाना पुलिस ने करोल बाग थाने में तैनात महिला कॉन्स्टेबल शिवानी से 24 लाख रुपए की ठगी के मामले में की थी।इस मामले में आरोपी पर आरोप है कि उसने महिला कॉन्स्टेबल को अपने प्रभाव और लग्जरी लाइफस्टाइल से प्रभावित किया और फिर उससे बड़ी रकम ठग ली। गिरफ्तारी के बाद अब हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से 40 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है।

दिल्ली में आरोपी के खिलाफ 5 FIR दर्ज होने की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में विक्की के खिलाफ अब तक पांच एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान यह भी शक जताया गया है कि आरोपी दिल्ली पुलिस की एक ही बैच की करीब 20 महिला कॉन्स्टेबलों के संपर्क में था।आरोपी पर अलग-अलग तरीकों से महिलाओं को अपने जाल में फंसाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने किसी महिला को शादी का झांसा दिया, तो किसी को निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। इसके बाद वह कथित तौर पर उनसे पैसे ऐंठता था।

लग्जरी लाइफस्टाइल से बनाता था भरोसा

विक्की पर आरोप है कि वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर महिलाओं को प्रभावित करता था। खुद को क्रिकेटर और प्रभावशाली व्यक्ति बताकर वह उनसे संपर्क बढ़ाता और फिर अलग-अलग बहानों से रकम मांगता था।फिलहाल 40 लाख रुपए की ठगी के मामले में महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य मामलों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।