अमेरिका के लिए डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा क्यों है अहम!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कई सियासी गणित लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच क्या कोई बड़ा व्यापार समझौता हो पाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो दोनों देशों के बीच व्यापार समझौतों को लेकर आसार कम दिखाई दे रहे हैं। ऐेसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ट्रंप का भारत दौरे के पीछे सियासी गणित तो नहीं है। अमेरिका में चुनाव होने है। ऐसे में भारतीय मूल के नागरिकों पर डोनाल्ड ट्रंप की नजर है।
ट्रंप की सुरक्षा और स्वागत में भारत 200 करोड़ रुपये का खर्च करने जा रहा है। गुजरात के अमहदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में मोदी सरकार 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बाकी दो चरणों की यात्रा के दौरान सुरक्षा पर 100 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर भारत की ओर से 200 करोड़ रुपये के खर्च को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कई सियासी गणित लगाए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच क्या कोई बड़ा व्यापार समझौता हो पाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो दोनों देशों में व्यापार समझौतों को लेकर आसार कम दिखाई दे रहे हैं। ऐेसे में क्या ट्रंप का भारत दौरा सियासी तो नहीं। अमेरिका के लिए डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा क्यों है अहम!