×

गुजरात में covid-19 के 1,407 नए मामले, और 17 मौतें

 

गुजरात में रविवार को कोरोना संक्रमण के 1,407 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,23,337 हो गई। साथ ही और 17 मरीजों की मौत होने से राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 3,322 हो गई। रविवार को विभिन्न अस्पतालों से 1,204 मरीजों को छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 1,03,775 मरीज उपचार से ठीक हो चुके हैं। वहीं,सक्रिय मरीजों की संख्या 16,240 हैं। इनमें से 92 की हालत नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर का सहारा दिया जा रहा है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस