×

गुजरात में लगातार भूकंप से दहशत! 26 घंटे में 11 बार महसूस हुए झटके, राजकोट में स्कूलों की छुट्टी

 

गुजरात के राजकोट ज़िले में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक लगातार ग्यारह झटके महसूस किए गए। हालांकि रिक्टर स्केल पर इन भूकंपों की तीव्रता बहुत ज़्यादा नहीं थी, लेकिन 26 घंटे में 11 बार धरती हिलने से लोग डर गए। एहतियात के तौर पर स्कूल बंद कर दिए गए और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। राजकोट में भूकंपों के समय और तीव्रता के बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

राजकोट में भूकंप किस समय और कितनी तीव्रता से आए?
isr.gujarat.gov.in के अनुसार, 9 जनवरी को राजकोट में सुबह 11:44 बजे 2.6, सुबह 9:45 बजे 3.2, सुबह 8:34 बजे 3.2, सुबह 8:21 बजे 3, सुबह 7:33 बजे 2.7, सुबह 7:13 बजे 2.9, सुबह 7:10 बजे 2.9, सुबह 6:58 बजे 3.2, सुबह 6:56 बजे 2.9, सुबह 6:19 बजे 3.8 और रात 8:43 बजे 3.3 तीव्रता के भूकंप आए।

एक दिन पहले भी राजकोट की ज़मीन हिली थी
इससे पहले, 7 जनवरी को भी राजकोट की ज़मीन भूकंप से हिली थी। उस दिन सुबह 7:46 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। राजकोट के स्थानीय लोग इन लगातार भूकंपों से चिंतित हैं। प्रशासन ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है।

भूकंप कब कितना विनाश करते हैं?

रिक्टर स्केल असर
0 से 1.9 महज सीज्मोग्राफ पर मालूम होता है।
2 से 2.9 हल्का कंपन महसूस होता है।
3 से 3.9 ऐसा फील होगा कि जैसे कोई ट्रक आपके करीब से गुजर गया।
4 से 4.9 इसमें खिड़कियां टूटने का खतरा होता है। आपकी कमरे की दीवार पर टंगा फोटो फ्रेम गिर सकता है।
5 से 5.9 आपके घर में रखा फर्नीचर हिलता हुआ महसूस होगा।
6 से 6.9 बिल्डिंग की नींव में दरार आ सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी होता है।
7 से 7.9 बिल्डिंग गिर सकती है। जमीन के अंदर पड़ी पानी की पाइप फट जाती हैं।
8 से 8.9 इमारतों समेत बड़े पुल भी गिर सकते हैं। सुनामी आने की संभावना बढ़ जाती है।
9 और उससे ज्यादा बड़ी तबाही। ऐसे में अगर कोई मैदान में खड़ा हो तो उसको जमीन लहराती हुई दिखेगी। समंदर पास में हो तो सुनामी भी आ सकती है।