×

Gujarat MC Election Result 2021: जामनगर में बसपा का तीनों सीटों पर कब्जा, APP….

 

गुजरात में 6 महानगर पालिका चुनावों की मतगणना जारी है। बीजेपी 268 और कांग्रेस 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अहमदाबाद से असदुद्दीन ओवैसी के 4 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सूरत में आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे हैं। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर चल रही है। अहमदाबाद सहित 6 महानगर पालिका की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को चुनाव हुए थे। इन सीटों पर 2276 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होना है।

जामनगर के वार्ड नंबर 6 में बसा के तीन उम्मीदवारो को जीत हासिल हुई है। गुजरात में आम आदमी पार्टी का खाता खुला है। पार्टी को सूरत नगर निगम के वार्ड नवंबर 16 की चारों सीटों और वार्ड नंबर 4 की चारों सीटों पर जीत मिली है। अहमदाबाद की चार सीटों पर असुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बढ़त बनाई है। पार्टी पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में मैदान में उतरी है।

गुजरात में 6 महानगर पालिका चुनावों नतीजों में बीजेपी 130 और कांग्रेस 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। गुजरात में 6 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में वोटिंग हुई थी। बीजेपी और कांग्रेस ने इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम बना दिया है। गृहमंत्री अमित शाह भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। 6 नगर निगम में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच हुए 6 नगर निगमों में 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।