×

यह एक इनाम… अपने ही CM पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, गोवा में गोविंद गौड़े की हुई मंत्री पद छुट्टी

 

गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल से हटा दिया है। एक महीने पहले गोविंद गौड़े ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाले आदिवासी कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। अब एक महीने बाद 18 जून 2025 को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने गौड़े को अपने मंत्रिमंडल से निकाल दिया है। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद गौड़े ने कहा कि यह मेरे लिए पुरस्कार है। कैबिनेट मंत्री पद से हटाए जाने पर गोविंद गौड़े ने कहा, मुझे गोवा सरकार की सूचना एवं प्रचार वेबसाइट से इसकी जानकारी मिली। मुझे यह पुरस्कार देने के लिए मैं मुख्यमंत्री और हमारी पार्टी का आभारी हूं।

गौड़े उत्तरी गोवा के प्रियोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं

गौड़े ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

26 मई को एक राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए गौड़े ने राज्य के आदिवासी कल्याण विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस विभाग के प्रमुख खुद सीएम हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके अधिकारी फाइलों पर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत ले रहे थे, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। गौड़े के दावों पर विश्वास करते हुए कांग्रेस ने राज्यपाल पीएस श्रीधरन से मांग की पिल्लई ने राज्य सरकार को "बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार" के लिए बर्खास्त कर दिया।