दिल्ली में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
राष्ट्रीय राजधानी New Delhi में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार, 30 मार्च के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department के अनुसार, इस दौरान राजधानी में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा।
विभाग ने अनुमान जताया है कि न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही खुले स्थानों पर रखी वस्तुओं को सुरक्षित करने और तेज हवाओं से सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।फिलहाल दिल्ली में मौसम के इस बदलाव के चलते अगले