दिल्ली में मौसम बदला: कई इलाकों में हल्की बारिश, 9 जुलाई तक जारी रह सकता है सिलसिला
Jul 4, 2026, 16:05 IST
राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहने और बीच-बीच में बौछारें पड़ने का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश का सिलसिला 9 जुलाई तक जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है।