×

Tractor Rally Violence: क्या हिंसा के बाद अब खत्म होगा किसान आंदोलन, दिल्ली-नोएडा से सटे चिल्ला बॉर्डर से सिमट रहे टेंट….

 

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई किसान हिंसा को लेकर 22 एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके साथ ही 9 किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 200 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दिल्ली वेस्टर्न ज़ोन में 93 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को 63 दिन बीत चुके हैं। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन में है। इस बीच किसान नेता वीएम सिंह और भानु प्रताब सिंह ने अपना आंदोलन खत्म करने का फैसला किया है। ये किसान नेता केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे। हालांकि, गणतंत्र दिवस को हुई हिंसा के बाद उन्होंने आंदोलन से हटने का फैसला लिया है।

भारतीय किसान यूनियन भानु के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को दिल्ली हिंसा की घटना की निंदा की है। दरअसल, भानु गुट चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहा था। गौरतलब है कि स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेताओं पर मामला दर्ज हुआ है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार दिल्ली पुलिस की एफआईआर में किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर जारी एनओसी के उल्लंघन पर किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत, किसान नेता दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जिल और जोगिंदर सिंह उग्राहां के नाम है।

Read More…
Farmers Tractor Rally Violence: कौन है वो शख्स जिसने लाल किले पर फहराया खालसा पंथ का झंडा….
Farmers Tractor Rally Violence: डकैती और जानलेवा हमले की धाराओं में होगा केस दर्ज, दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी जांच….