×

Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: 75 साल बाद भी क्यों रहस्यमय बनी है नेताजी की मौत…..

 

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज है। सरकार अब उनकी जंयती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी नेताजी की जयंती के अवसर पर चलने वाला कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी। नेताजी के निधन को 75 साल बीत चुके हैं लेकिन उनकी मौत को लेकर रहस्य से परदा नहीं उठा पाया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत का सच जानने के लिए तीन कमेटियां बनी।

दो ने कहा कि उनकी मौत प्लेन क्रैश में हुई। तीसरी रिपोर्ट में दावा किया गया कि ऐसा कोई प्लेन क्रैश ही नहीं हुआ तो हादसे में उनके निधन की बात कैसे सामने आई। उनके निधन के कई सालों बाद तक नेताजी को देखे जाने के दावे किए जाते रहे। साल 1945 में जापान दूसरा विश्वयुद्ध हार चुका था। अंग्रेजी सैनिक नेताजी के पीछे पड़े हुए थे। इस वजह से उन्होंने रूस से मदद मांगने का मन बनाया। 18 अगस्त 1945 को उन्होंने मंचूरिया से उड़ान भरी। इसके बाद नेताजी दुनियां की आंखों से ओझल हो गए।

इसके पांच दिन बाद टोक्यो रेडियो से आवाज आई कि नेताजी जिस विमान से जा रहे थे वो ताइहोकू हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया है। ताइहोकू सैनिक अस्पातल में उनका निधन हो गया है। आज भी उनकी अस्थियां टोकियो के रैंकाजी मंदिर में रखी है। बता दें कि नेताजी के निधन के बाद भी देश के कई इलाकों में उनको देखे जाने के दावे किए जाते रहे।

Read More…
Farmers Protest Updates: जानिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों की क्या है तैयारी….
Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: 75 साल बाद भी क्यों रहस्यमय बनी है नेताजी की मौत…..