×

SBI कर्मचारियों की छंटनी और ब्रांच बंद करने को लेकर आई ये बड़ी खबर!

 

भारत के सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई की ब्रांच को बंद करने को लेकर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच और कर्मचारियों की छंटनी को लेकर अब सरकार की सफाई सामने आई है। सरकार ने कहा है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। संसद के बजट सत्र के दौरान वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बयान जारी किया है। ठाकुर ने कहा कि नही एसबीआई की ब्रांच को ई-कॉर्नर्स से बदलने का कोई प्लान नहीं है। बैंक के कर्मचारियों की छंटनी को लेकर भी इनकार किया गया है।

संसद में वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ने कहा है कि स्टेट बैंक के भारत में 2.5 लाख कर्मचतारी है। मार्च 2021 तक कर्मचारियों की संख्या में कमी करने का कोई प्लान नहीं है। इस सरकारी बैंक की कोई शाखा को बंद करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। सरकार से जब संसद में पूछा गया कि क्या भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच बंद करके ई कॉर्नर्स से बदलने को लेकर कोई  प्लान है।

इससे चलते सरकार 16 लाख बैंक कर्मचारियों की छंटनी करने का सवाल भी सामने आया है। इस पर सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। दरअसल, 30 सितंबर 2019 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास 30 लाख करोड़ रुपये का डिपॉजिट था। ऑटो लोन और होम लोन सेगमें में स्टेट बैंक का शेयर बाजार 35 प्रतिशत है, जबकि एडवांसस के तौर पर बैंक के पास 22.5 लाख करोड़ रुपये है। देशभर में बैंक की 22 हजार के करीब ब्रांच है।

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के कर्मचारियों की छंटनी और ब्रांच बंद करने को लेकर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच और कर्मचारियों को लेकर सरकार ने सफाई दी है। सरकार ने कहा है कि मार्च 2021 तक ऐसी कोई योजना नहीं है। संसद वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ये कहा है। SBI कर्मचारियों की छंटनी और ब्रांच बंद करने को लेकर आई ये बड़ी खबर!