×

Republic Day 2021 Celebration: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजपथ पर पहली बार हुए ये बड़े बदलाव….

 

भारत कल अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसके लिए राजपथ पर परेड का आयोजन किया गया है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते इस ऐतिहासिक दिन के आयोजन में ना चाहते हुए भी कई बदलाव किए हैं। आमतौर पर इस दिन भारतीय सैन्य बलों और भारत की सांस्कृतिक विरासत की झांकिया और परेड होती है। इस बार आयोजन का लुफ्त उठाने करीब एक लाख लोग शिरकत करते हैं लेकन इस बार कोरोना काल बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

ध्वजा रोहण का कार्यक्रम 26 जनवरी मंगलावर को सुबह 8 बजे होना है। इस परेड में केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों के साथ मंत्रालयों की झांकी भी होगी। पिछले साल 150,000 के मुकाबले इस साल समारोह में सिर्फ 25,000 लोग ही शामिल होंगे। ऐसे में मीडिया प्रतिनिधियों की संख्या को 300 से घटाकर 200 तक कर दी गई है। भारतीय वायुसेना के बेडे़ में हाल में शामिल हुए राफेल लड़ाकू विमान 26 जनवरी को भारत की गणतंत्र दिवस परडे में उड़ान भरेगा। इस बार गणंत्र दिवस समारोह में विदेश का कोई गणमान्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं हो सकेगा।

55 साल बाद पहली बार ऐसा होना जा रहा है जब 1966 के बाद गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी मुख्य अतिथि नहीं आएगा। गणतंत्र दिवस पर कोरोना संकट के चलते अतिथियों और दर्शकों की संख्या इस बार कम रहेगी। हर साल रिपब्लिक डे परेड देखने के लिए करीब 1.25 लाख लोग आते थे लेकिन इस बार यह संख्या 25 हजार पर आ ठहरी है।