×

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और गुरुवार के बाद शुक्रवार की सुबह भी कई इलाकों में बारिश के साथ शुरू हुई। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Delhi, नोएडा और गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम बदलने से सामान्य जनजीवन और यातायात पर भी असर देखा जा रहा है।

India Meteorological Department ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की भी संभावना है। Noida और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।