×

पिंक लाइन बनी देश की पहली रिंग मेट्रो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो के चौथे फेज़ के तहत नई बनी पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया। यह पहले से चल रही मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है।

इसके उद्घाटन के साथ ही पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 km हो गई है। यह देश का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क है, और अब पूरी तरह से चालू है।

मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने फेज़ V(A) के तहत तीन कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया। मेट्रो प्रोजेक्ट्स की कुल लागत ₹18,300 करोड़ है। मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर
- लंबाई: 12.318 km
- स्टेशन: मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर।
- इन दो कॉरिडोर के खुलने से नोएडा, गाजियाबाद और बाहरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

विज्ञापन हटाएं
सिर्फ खबरें पढ़ें
दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर
- लंबाई: 9.92 km
- स्टेशन: दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गाम, हैदरपुर बदलली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क। इसमें सात मेट्रो स्टेशन होंगे। मधुबन चौक, हैदरपुर बदली मोड़ और मजलिस पार्क इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इनके खुलने के साथ, मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 km हो गई है।

यह वीडियो भी देखें
तीन मेट्रो कॉरिडोर की नींव रखी गई
मेट्रो फेज़ V(A) में कुल 16 km के तीन नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे और इसमें 13 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। यह प्रोजेक्ट 2028 तक पूरा होने वाला है और इसकी अनुमानित लागत ₹12,014.91 करोड़ है।

आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर
लंबाई: 9.913 km
लागत: ₹9,570.40 करोड़
मेट्रो स्टेशन: आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, कर्तव्य भवन, बड़ौदा हाउस, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ स्टेशन।
-यह कॉरिडोर सेंट्रल विस्टा एरिया से होकर गुज़रेगा और सभी कर्तव्य भवनों को जोड़ेगा।

एरोसिटी-इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल 1 कॉरिडोर

लंबाई: 2.263 km

लागत: ₹1,419.64 करोड़

मेट्रो स्टेशन: एरोसिटी और एयरपोर्ट टर्मिनल 1

-इससे एरोसिटी से टर्मिनल 1 तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। तीनों एयरपोर्ट टर्मिनल मेट्रो रूट से भी जुड़ेंगे।

तुगलकाबाद कालिंदी कुंज कॉरिडोर

लंबाई: 3.9 km

लागत: ₹1,024.87 करोड़

स्टेशन: तुगलकाबाद और कालिंदी कुंज

इससे साउथ और साउथईस्ट दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और फरीदाबाद के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों को मॉडर्न घर मिलेंगे
प्रधानमंत्री ने सरोजिनी नगर और कस्तूरबा नगर में सात जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) कॉलोनियों और नेताजी नगर में एक जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन (GPOA) कॉम्प्लेक्स में 2,722 फ्लैट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला अलॉटीज़ को चाबियां सौंपीं। उन्होंने नेताजी नगर, श्रीनिवासपुरी और कस्तूरबा नगर में सात GPRA कॉलोनियों में 6,632 फ्लैट्स और सरोजिनी नगर में भारत बिजनेस पार्क कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के कंस्ट्रक्शन का शिलान्यास किया।