अहमदाबाद में 242 यात्रियों से भरा प्लेन क्रैश, PM मोदी ने जताया दुख
Jun 12, 2025, 16:59 IST
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। दुर्घटना के बाद बचाव अभियान जारी है। इस बीच, पीएम मोदी ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। संपर्क: 011-24610843 | 9650391859