×

New Congress President: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा संभव…

 

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर घमासान मचा है। इस बीच आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होगी। इसमें नया अध्यक्ष चुनने को लेकर चर्चा हो सकती है। उम्मीद है कि CWC के सदस्य संगठन के चुनावों का शेड्यूल भी तय करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली CWC की बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी करेंगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए होने वाली CWC की मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी करेंगी।

अध्यक्ष पद को लेकर विरोध के सुर उठने के बाद काग्रेस वर्किंग कमेटी की पिछली बैठक में तय हुआ था कि पार्टी संगठन के चुनाव करावाए जाएं। मई 2019 मं राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पिछले दिनों पार्टी नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं के भीतर पार्टी नेतृत्व को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनीं थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व की कमान फिर से राहुल गांधी को मिल सकती है। सवाल है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए क्या राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए?

Read More…
Tandav Contoversy: तांडव को लेकर शिवसेना की ललकार, अर्नब गोस्वामी पर केस करके दिखाओ…
Farmers Protest Updates: क्या आज खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन? ये वजह आई सामने…