×

वीडियो में देखें दिल्ली के पालम में 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत; कई घायल

 

राजधानी दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब एक रिहायशी चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6sYQLE9hTeU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6sYQLE9hTeU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 7 बजे लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अपनी जान बचाने के लिए दो लोगों ने घबराकर बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। करीब 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

फायर कर्मियों ने इस दौरान इमारत में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, आग की भयावहता के कारण कई लोग इमारत से बाहर नहीं निकल सके, जिससे जनहानि बढ़ गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। उस समय इमारत में करीब 10 से 15 लोग मौजूद थे। दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने मलबे से कुछ शव बरामद किए हैं, जबकि आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

फिलहाल प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राहत कार्य जारी है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इमारतों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इमारतों में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।