×

दिल्ली में मौसम फिर लेगा करवट, दो दिन तक कोहरे और बारिश का अलर्ट… पहाड़ों में बर्फबारी, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

 

दिल्ली में आज मौसम बदलेगा। IMD ने बारिश और कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 1 फरवरी तक दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से होगा।

दिल्ली-NCR के साथ-साथ आज और कल उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे, और रात में आंधी-तूफान की संभावना है। 1 फरवरी को सुबह से दोपहर तक बारिश की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में कल बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक, एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज मौसम नॉर्मल रहेगा, और कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की उम्मीद है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। IMD ने मेरठ समेत कई जिलों के लिए कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 3 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद एक-दो दिन तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 1 फरवरी से 3 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। आज अजमेर, कोटा और जयपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने से मौसम ठंडा रहेगा।