☰
×

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मैगी खाकर सोया था परिवार
 

 

मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। मृतकों में 11 साल का बेटा लड्डू, 7 साल की बेटी मिष्टी और महज 3 साल का बेटा साक्षात शामिल है।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से दुख और मातम का माहौल है। माता-पिता के साथ तीनों मासूम बच्चों की जान जाने से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल, घटना के कारण और परिस्थितियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।