×

Farmers Protest: किसानों का बड़ा ऐलान, 8 दिसंबर को भारत बंद का किया आह्वान…

 

किसानों के आंदोलन का आज 9वां दिन गुजर गया। नए कृषि कानूनों पर सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ रहे किसान अपनी मांगों को लेकर झुकने वाले नहीं है। किसानों ने सरकार से जल्द उनकी मांगे मानने की अपील की है। दि्ल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान संगठनों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानीं तो 5 दिसंबर को देशभर में पीएम मोदी के पुतले फूंके जाएंगे। इसके बाद 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।

दिल्ली की सीमाओं पर डटे हजारों किसानों का विरोध प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। सरकार के साथ गुरुवार को बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रहने के बाद प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन आगे की रणनीति को लेकर आज बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारी किसानों ने यूपी गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जाम लगा दिया है। पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली आने वाले दूसरे मार्गों पर किसानों का हल्लाबोल जारी है।

किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार एक कदम पीछे हटी है। गुरुवार को किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई बैठक में सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानूनों में कुछ बदलाव पर विचार करने की बात कही है। एपीएमसी कानून के तहत आने वाली मंडियों को और सशक्त करने पर सरकार तैयार है। किसानों की एक मांग ये भी है कि किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद का निपटारा एसडीएम की अदालत में होने की बजाय सिविल कोर्ट में होना चाहिए। इस बदलाव के लिए सरकार तैयार लग रही है।

Read More…
Farmers Protest: सरकार ने दिए कृषि कानूनों में बदलाव के संकेत, क्या MSP पर बनेगी बात..
GHMC Election Results: क्या हैदराबाद चुनाव में ओवैसी का किला होगा धराशायी? रुझानों में बड़ा उलटफेर…