×

Farmers Protest: किसान आंदोलन के आगे झुकी सरकार, दिल्ली एंट्री की मिली इजाजत….

 

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का दिल्ली कूच आगे बढ़ गया है। आखिरकार सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा है। इसके साथ ही किसानों को दिल्ली जाने के लिए इजाजत मिल गई है। हालांकि, सिंधु बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है। यहां पंजाब और हरियाणा के किसान बड़ी तादात में एकत्रित हुए हैं। इस बीच यहां पथराव की घटना भी देखने को मिल रही है।

दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर तीन लेयर में बैरिकेडिंग लगा रखी थी। सीमा पर सबसे आगे कंटीले तार लगाए थे। फिर ट्रकों को बैरिकेड की तरह लगाया। आखिर में किसानों को रोकने के लिए वॉटर कैनन तैनात कर रखी थी। इतने सारे सराकरी अमले और तमाम इंतजाम किसान को रोक नहीं पाए। बड़ी नाकेबंदी कर किसानों को रोकने के लिए सरकार ने पूरी कोशिश की लेकिन किसान हर बार ट्रैक्टर के सहारे आगे बढ़ते गए।

पंजाब से लेकर दिल्ली तक किसानों को लेकर बवाल मचा है। सड़कों पर लंबा जाम लगा है। पुलिस औऱ किसानों संगठनों के बीच झड़पें होती रही। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई। किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे गए लेकिन किसानों के कदम दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ते जा रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों और सुरक्षाबलों में टिकरी बॉर्डर पर झड़प हुई है। लेकिन किसान दिल्ली कूच की जिद्द पर अड़े रहे।

Read More…
Lockdown in India? क्या देश में एक बार फिर से लगेगा लॉकडाउन….
Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…