×

Farm bill Protest: दिल्ली प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को नोएडा बॉर्डर पर रोका, सड़क पर लगा जाम

 

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यो के किसान इन बिलों के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। इसके चचलते भारतीय किसान यूनियन बुधवार को ग्रेटर नोएडा से होते हुए दिल्ली की आजापुर मंडी में प्रदर्शन करने निकले। इन किसानों को नोएडा दिल्ली-बॉर्डर पर रोक दिया गया। किसानों को रोकने के लिए सड़क पर बैरिकेड लगा दिए। इससे नोएडा सेक्टर-14 से दिल्ली जाने वाली रोड पर लंबा जाम लग गया।

यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान सीमा पर ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। किसान यूनियन का कहना है कि हक के लिए सरकार से किसानों की आरपार की लड़ाई होगी। सरकार की हठधर्मिता पर किसान पीछे हटने वाले नहीं है। 25 तारीख को पूरा देश का किसान सड़कों पर उतर कर इन बिलों का विरोध किया जाएगा। देश भर के किसानों में जन जागरूकता अभियान चलाया है। जब तक कोई समझौता नहीं होता तब तक किसान सड़कों पर रहेगा।

न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों पर लागू करते हुए कानून बनाया जाए। समर्थन मूल्य से कम क़ीमत पर फसल खरीदने को अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाए। किसान बिलों से जुड़े अध्यादेशों को वापस लिया जाए। किसान बिलों के विरोध में विपक्षी दल उतरे हुए हैं। किसानों की दलील है कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का हरक है। पिछले कई दिन से किसान केंद्र के लाए गए बिलों का विरोध कर रहे हैं।

Read More…
Bihar Election 2020: बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने खादी के लिए छोड़ी खाकी, ये है वजह
Parliament Updates: राज्यसभा की कार्यवाही से विपक्ष नदारद, विपक्षी दलों की बैठक आज