×

फरवरी में बदला दिल्ली का मौसम! सर्दी गायब और धूप का सितम शुरू, क्या समय से पहले आ रही है गर्मी ?

 

दिल्ली-NCR में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कोहरा अब पूरी तरह से छंट गया है। आसमान साफ ​​होने से धूप भी निकल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती जाएगी, जिससे परेशानी हो सकती है। हालांकि, शुक्रवार को मौसम फिर बदलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली में आसमान पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। सुबह और शाम को हल्की ठंड रहेगी। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप तेज होती जाएगी, जिससे लोगों को चुभने वाली गर्मी का एहसास होगा। सुबह के समय बहुत हल्का कोहरा हो सकता है, लेकिन दिन पूरी तरह से साफ रहेगा।

आज दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

धूप निकलने की वजह से दिल्ली में तापमान बढ़ने लगा है। इसका मतलब है कि फरवरी में ही गर्मी आने वाली है। लोगों ने अपने स्वेटर और गर्म कपड़े पैक करना शुरू कर दिया है। दिन में धूप निकलने की वजह से लोग धूप से बचते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली का मैक्सिमम टेम्परेचर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि मिनिमम टेम्परेचर 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मौसम फिर बदलेगा। हिमालयी क्षेत्र में 13 और 16 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असर दिल्ली में दिखेगा। इस वजह से शुक्रवार को दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान 30-40 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, बारिश का अनुमान नहीं है। IMD ने लोगों को मौसम के इन उतार-चढ़ाव से सावधान रहने की सलाह दी है। धूप और हल्की ठंड के बारी-बारी से होने वाले दौर का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है।