×

Delhi Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में फिर बारिश, तापमान में होगी गिरावट, IMD ने जारी किया अलर्ट 

 

दिल्ली एनसीआर में बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बढ़ती सर्दी के बीच राजधानी में एक बार फिर बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना है. यह बदलाव 16 से 21 फरवरी के बीच दर्ज किया जाएगा और तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है.

आपको बता दें कि 17 से 18 फरवरी के बीच दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी, जिस पर अब विभाग ने मुहर लगा दी है. 18 फरवरी को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।।

16 फरवरी को कोहरे व नमी का असर
मौसम विभाग ने 16 फरवरी को हल्के कोहरे की भविष्यवाणी की है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम 5:30 बजे घटकर 45 प्रतिशत हो गई। हवा की गति भी बढ़कर 19 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है.

21 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
16 से 21 फरवरी के बीच तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन 18 फरवरी को बारिश के बाद दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. बारिश से पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बारिश के बाद यह घटकर 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है, जिससे हल्की ठंड का असर बना रहेगा।।

प्रदूषण और ठंड का मिलाजुला असर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक और 101 से 200 के बीच मध्यम माना जाता है. 201 से 300 खराब श्रेणी में, 301 से 400 बहुत खराब श्रेणी में और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में होता है. दिन में धूप निकलने के बावजूद तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाली सर्दी एक बार फिर दिल्ली एनसीआर को हल्का झटका दे सकती है और मौसम में बदलाव साफ नजर आएगा।