×

दिल्ली में मार्च का सबसे ठंडा दिन, तापमान में भारी गिरावट

 

देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते शुक्रवार को दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, यह शुक्रवार का दिन पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। राजधानी के सफदरजंग क्षेत्र में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। इससे पहले 8 मार्च 2020 को तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम में आए इस बदलाव ने कई इलाकों में सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।