×

दिल्ली बच्ची हत्या मामला: एक्सक्लूसिव वीडियो में जाने पूछताछ में सामने आए चौंकाने वाले दावे, कैब ड्राइवर पर गंभीर आरोप

 

राजधानी दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार कैब ड्राइवर से पूछताछ में घटना से जुड़ी पूरी कड़ी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/-CrLrCiEaFA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-CrLrCiEaFA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ गाड़ी की पिछली सीट पर गलत हरकत करने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। जांच से जुड़े अधिकारियों का यह भी कहना है कि आरोपी की मेडिकल जांच में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (शारीरिक संबंध बनाने में कठिनाई) से जुड़ी स्थिति की पुष्टि हुई है।पुलिस का दावा है कि असफल प्रयास के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया और उसे शोर न मचाने की चेतावनी दी। इसके बाद वह उसे दिल्ली से सटे फरीदाबाद–गुरुग्राम सीमा क्षेत्र के एक सुनसान जंगल इलाके में ले गया।

वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि इसी स्थान पर बच्ची की हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया गया। घटना के बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया।फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड में है और उससे लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की टाइमलाइन तैयार करने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन डेटा की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच को तेजी से पूरा कर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।